मुख्य वक्ता दीवान ने कहा- मजबूत संगठन सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

मुख्य वक्ता दीवान ने कहा- मजबूत संगठन सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

धौराभाठा | भारतीय जनता पार्टी मंडल तमनार द्वारा आयोजित द्वि-दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन उत्साह और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि अरुण धर दीवान और मुख्य वक्ता सतीश बेहरा ने संगठन की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होता है। द्वितीय सत्र में बृजेश गुप्ता ने संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया तथा संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *