The Institute of Cost Accountants of India (ICMAI) द्वारा आयोजित दिसंबर 2025 सत्र की CMA इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। परीक्षा देने के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। संस्थान बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर परिणाम जारी करेगा।दिसंबर में हुई इन परीक्षाओं के नतीजे ऑनलाइन ही घोषित किए जाएंगे। छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की मदद से डिजिटल स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
ICMAI CMA Exam: 10 से 17 दिसंबर के बीच हुई थी परीक्षा
ICMAI ने इंटरमीडिएट और फाइनल लेवल की परीक्षाएं 10 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक देश और विदेश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थीं। इंटरमीडिएट परीक्षा दो ग्रुप में कराई गई थी। इसमें वित्तीय लेखांकन, डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्सेशन, कॉस्ट अकाउंटिंग जैसे अहम विषय शामिल थे। वहीं फाइनल परीक्षा में छात्रों को उच्च स्तर के विषयों से गुजरना पड़ा। कॉर्पोरेट कानून, स्ट्रेटेजिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट और कॉस्ट एंड मैनेजमेंट ऑडिट जैसे विषयों ने उम्मीदवारों की असली तैयारी की परीक्षा ली।
ICMAI CMA Result: क्या है पास होने का नियम?
इस परीक्षा में पास होने के नियम की बात करें तो हर विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। संबंधित ग्रुप के कुल अंकों में कम से कम 50 प्रतिशत स्कोर होना चाहिए। अगर कोई उम्मीदवार किसी एक पेपर में 60 या उससे अधिक अंक हासिल करता है, तो उसे उस विषय में छूट (एक्सेम्प्शन) मिल सकती है, बशर्ते बाकी शर्तें पूरी हों।
ICMAI CMA December 2025 Results: ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड
सबसे पहले ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर ‘Students’ सेक्शन में जाकर ‘Examination’ और फिर ‘Result’ लिंक पर क्लिक करें।
अपना 11 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर भरें।
उसके बाद ‘View Result’ पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।


