पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरू कर दी गई है। स्कूल के प्राचार्य एचएल मीणा ने बताया की प्रवेश के इच्छुक अभिभावकों के लिए आवेदन की खिड़की 20 मार्च से शुरू की जा चुकी चुकी है जो 2 अप्रैल तक जारी रहेगी।
इस वर्ष विद्यालय ने विभिन्न कक्षाओं के लिए रिक्तियों कों भी साझा किया है, जिसके तहत कक्षा पहली में कुल 80 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा, जबकि कक्षा दूसरी से पांचवीं तक प्रत्येक कक्षा में 40-40 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने कक्षा वार अलग-अलग माध्यम निर्धारित किए हैं। कक्षा पहली में प्रवेश के लिए अभिभावकों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन माध्यम का उपयोग करना होगा, जिसके लिए विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://pali.kvs.ac.in/ पर जाकर पंजीकरण करना आवश्यक है। कक्षा दूसरी से पांचवीं तक के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। इन कक्षाओं के लिए इच्छुक अभिभावक विद्यालय परिसर से स्वयं आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं। फॉर्म जमा करने की व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच विद्यालय कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जमा किए जा सकते हैं। विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों से यह विशेष आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय सीमा यानी 2 अप्रैल के भीतर ही अपनी आवेदन प्रक्रिया सुनिश्चित करें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।


