‘लक्ष्य सीधा रखें,असफलताओं से घबराएं नहीं’-कनिष्क:UPSC में हासिल की 280वीं रैंक, पूर्व विधायक के पौत्र का स्वागत

‘लक्ष्य सीधा रखें,असफलताओं से घबराएं नहीं’-कनिष्क:UPSC में हासिल की 280वीं रैंक, पूर्व विधायक के पौत्र का स्वागत

कैमूर के भभुआ प्रखंड स्थित अखलाशपुर निवासी कनिष्क कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में 280वीं रैंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। गृह जनपद आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कनिष्क भभुआ के पूर्व विधायक स्वर्गीय रामलाल सिंह के पौत्र और मिलन सिंह के पुत्र हैं। वर्तमान में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में कार्यरत कनिष्क ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और दोस्तों को दिया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि लक्ष्य सीधा रखें और असफलताओं से घबराएं नहीं। उन्होंने बताया कि 2020 से इंडियन इकोनॉमिक सर्विस में सेवा देने के बाद अब उनका लक्ष्य देश और समाज की बेहतर सेवा करना है कनिष्क के पिता मिलन सिंह (एमए, एलएलबी) ने बताया कि उनके परिवार का शिक्षा से पुराना नाता रहा है। उन्होंने कहा, ‘भले आधी रोटी खाएंगे, लेकिन बच्चों को पढ़ाएंगे।’ इसी सोच का परिणाम है कि आज उनका बेटा इस मुकाम पर है। वहीं, माता विजया लक्ष्मी ने इसे पूरे कैमूर के लिए गर्व का क्षण बताया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य शिक्षाविद् और समाजसेवी भी मौजूद रहे। कैमूर के भभुआ प्रखंड स्थित अखलाशपुर निवासी कनिष्क कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में 280वीं रैंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। गृह जनपद आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कनिष्क भभुआ के पूर्व विधायक स्वर्गीय रामलाल सिंह के पौत्र और मिलन सिंह के पुत्र हैं। वर्तमान में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में कार्यरत कनिष्क ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और दोस्तों को दिया। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि लक्ष्य सीधा रखें और असफलताओं से घबराएं नहीं। उन्होंने बताया कि 2020 से इंडियन इकोनॉमिक सर्विस में सेवा देने के बाद अब उनका लक्ष्य देश और समाज की बेहतर सेवा करना है कनिष्क के पिता मिलन सिंह (एमए, एलएलबी) ने बताया कि उनके परिवार का शिक्षा से पुराना नाता रहा है। उन्होंने कहा, ‘भले आधी रोटी खाएंगे, लेकिन बच्चों को पढ़ाएंगे।’ इसी सोच का परिणाम है कि आज उनका बेटा इस मुकाम पर है। वहीं, माता विजया लक्ष्मी ने इसे पूरे कैमूर के लिए गर्व का क्षण बताया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य शिक्षाविद् और समाजसेवी भी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *