ड्रग हॉट स्पॉट्स पर नजर रखें, युवाओं को नशे के बुरे प्रभाव बताकर खेलों की ओर मोड़ें : डीसी

ड्रग हॉट स्पॉट्स पर नजर रखें, युवाओं को नशे के बुरे प्रभाव बताकर खेलों की ओर मोड़ें : डीसी

भास्कर न्यूज | जालंधर डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने सोमवार को एसडीएम को अपने अधिकार क्षेत्र में पड़ते ड्रग हॉट स्पॉट्स में नशे के खिलाफ व्यापक और प्रभावशाली कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। जिला प्रशासकीय कॉम्पलेक्स में नारको कोआर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) मैकेनिज्म की मीटिंग में डीसी ने कहा कि ऐसी जगहों पर नशे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ लोगों विशेषकर युवाओं को नशों के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाए। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों, सांस्कृतिक और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया। डिप्टी कमिश्नर ने विभिन्न विभागों द्वारा नशे के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का भी जायजा लिया। स्कूलों में नशे के खिलाफ करवाई जा रही जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि यह गतिविधियां लगातार चलती रहनी चाहिए ताकि विद्यार्थियों को इस बुराई से दूर रखा जा सके। उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभागों को नशा छोड़कर दोबारा जिंदगी की तरफ लौटने वाले लोगों की प्रेरणादायक कहानियां साझा करने के लिए भी कहा, जिससे नशा प्रभावितों को फिर से समाज से जोड़ा जा सके। डिप्टी कमिश्नर ने पुलिस विभाग द्वारा नशे के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का भी जाएजा लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *