कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के दो मुकाबले सोमवार को खेले गए। इन मैचों में काउंटी क्लब और खेरापति क्लब ने जीत दर्ज की। पहला मैच कानपुर के गीता देवी मैदान पर स्पोरटिंग यूनियन और काउंटी क्लब के बीच 40-40 ओवर का खेला गया। स्पोरटिंग यूनियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अनुग्रह तिवारी ने टीम के लिए सर्वाधिक 42 रन बनाए। काउंटी क्लब के गेंदबाज इंदर शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पोरटिंग यूनियन की बल्लेबाजी को ध्वस्त किया। जवाब में, काउंटी क्लब ने 26.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 133 रन का लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से मैच जीत लिया। अंशुमन ने नाबाद 46 रन और वेद प्रकाश ने 38 रन का योगदान दिया। दूसरा मुकाबला कानपुर के पीएसी मैदान में खेरापति क्लब और सी. स्पोरटिंग यूनियन के बीच 40-40 ओवर का खेला गया। खेरापति क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में अच्छा स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाज साहिल कटियार ने नाबाद 41 रन और विराट सिंह ने 35 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए, सी. स्पोरटिंग यूनियन की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन आखिरी ओवरों में टीम दबाव में आ गई। शानदार प्रदर्शन के बावजूद सी. यूनियन यह मैच 4 रन से हार गई। सी. यूनियन के लिए शिवम शुक्ला ने 61 रन और सत्यम सिंह ने 50 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। खेरापति क्लब के गेंदबाज नाव पांडेय ने 3 विकेट लिए, जबकि सौरभ, विराट और मानवीक को 2-2 विकेट मिले।


