कायस्थ महासभा ने मनाया होली मिलन समारोह:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से देवा रोड स्थित जारंग गेस्ट हाउस में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। इस मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव रहे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें मीना श्रीवास्तव, प्रमिला श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, मोना चंद्रा, जया श्रीवास्तव, शिप्रा श्रीवास्तव, पद्मिनी और सारिका श्रीवास्तव के साथ अन्य महिलाओ को सम्मानित किया गया। प्रशासनिक विकास में कायस्थ समाज की भूमिका महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि कायस्थ समाज हमेशा से ज्ञान, शिक्षा और लेखनी के लिए जाना जाता रहा है। देश के तकनीकी और प्रशासनिक विकास में कायस्थ समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने महासभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान हास्य कवियों ने अपनी रचनाओं से माहौल को खुशनुमा बना दिया। उनकी कविताओं पर उपस्थित लोग ठहाके लगाते नजर आए। इसके बाद सभी ने मिलकर फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।महासभा के अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को जोड़ने और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे। ये लोग शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद निगम, महामंत्री ज्ञान प्रकाश अस्थाना, जिला अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रीना विक्रम सिंह, मीतू निगम, प्रमिला श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, संगठन मंत्री विजय कृष्णा, दिनेश श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, गौरव निगम, अनूप श्रीवास्तव, वीके श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अतुल निगम, अशोक अस्थाना, शशि निगम, तरुण श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *