महावीर भवन शहर के अध्यक्ष बने कावड़िया

महावीर भवन शहर के अध्यक्ष बने कावड़िया

भीलवाड़ा | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक समिति महावीर भवन (नाड़ी मोहल्ला) की साधारण सभा की बैठक में वर्ष 2026 के लिए पूर्व बैंक अधिकारी एवं एडवोकेट गोवर्धन सिंह कावड़िया को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया। वहीं पारसमल कूकड़ा को मंत्री नियुक्त किया। नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक नाथूलाल छाजेड़ एवं रामसिंह चौधरी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल खमेसरा, सहमंत्री भूपेश सिंघवी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार नागौरी, धार्मिक एवं स्वाध्याय मंत्री जितेन्द्र कुमार डांगी, संगठन मंत्री रमेश खमेसरा एवं प्रदीप सिसोदिया तथा प्रचार मंत्री मनीष जैन एवं पिंटू बिलवाडिया को शामिल किया। पारसमल कोठारी, मानमल डांगी, धर्मी चंद नंदावत, दलपत डांगी, रिखबचंद भंडारी एवं आनंद सिंह पीपाड़ा के मार्गदर्शन में संघ की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिला मंडल अध्यक्ष मधु लोढ़ा व मंडल इकाई ने उन्हें बधाई दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *