कौशांबी एसपी ने 4 पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी:पुष्पमाला, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर अच्छे काम को सराहा

कौशांबी एसपी ने 4 पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी:पुष्पमाला, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर अच्छे काम को सराहा

कौशांबी पुलिस कार्यालय में शनिवार शाम चार पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी दीर्घकालिक और निष्ठापूर्ण सेवाएं देने वाले इन कर्मियों के सम्मान में आयोजित समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर एसपी राजेश कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाई, अंगवस्त्र भेंट किए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने विभाग को दी गई उनकी उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की।
अपने संबोधन में एसपी राजेश कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो वर्षों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना करते हुए उनके अनुभवों को विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
विदाई समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कौशांबी जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह और प्रतिसार निरीक्षक कौशांबी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और उनके योगदान की सराहना की। कौशांबी में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक (लिपिक) अनिल कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस राजेश कुमार पाठक, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस विजय बहादुर यादव और उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस मो. दिलशाद खां शामिल हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *