मां बनने के 3 महीने बाद दिखी कैटरीना कैफ, कैमरे को देखकर दिया ये रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल

मां बनने के 3 महीने बाद दिखी कैटरीना कैफ, कैमरे को देखकर दिया ये रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल

Katrina Kaif Video: बॉलीवुड की ‘बार्बी डॉल’ कैटरीना कैफ के फैंस का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। मां बनने के 3 साल बाद कैटरीना पहली बार पब्लिक के बीच नजर आईं और उनकी एक झलक ने ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पिछले साल नवंबर में बेटे विहान कौशल के जन्म के बाद से ही कैटरीना लाइमलाइट और चकाचौंध से दूर थीं, लेकिन हाल ही में जब उन्हें मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया, तो उनके चेहरे का निखार और मातृत्व का ग्लो साफ नजर आ रहा था।

कैटरीना को पहचानना हुआ मुश्किल (Katrina Kaif Video)

कैटरीना का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें उन्हें अपनी कार के अंदर बैठे देखा जा सकता है। उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था और बालों की सिंपल पोनीटेल बनाई हुई थी। चेहरे पर मास्क होने के बावजूद फैंस ने अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को उनकी आंखों की चमक से पहचान लिया। हालांकि, पहली नजर में उन्हें पहचानना थोड़ा चुनौतीपूर्ण था, लेकिन जैसे ही उन्होंने पैपराजी को हाथ हिलाकर ग्रीट किया, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

तीन महीने बाद कैमरे में हुईं कैद (Katrina Kaif makes first appearance since welcoming son Vihaan)

कैटरीना और विक्की कौशल ने 7 नवंबर 2025 को अपने बेटे का स्वागत किया था। तब से ही एक्ट्रेस अपनी प्राइवेसी बनाए हुए थीं और अपना पूरा समय बेटे की देखभाल में बिता रही थीं। डिलीवरी के करीब तीन महीने बाद जब वह सामने आईं, तो काफी शांत और सौम्य नजर आईं। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कैटरीना और विक्की ने रखा बेटे का नाम विहान (New mom Katrina Kaif first public appearance)

कैटरीना और विक्की ने जब अपने बेटे के नाम ‘विहान’ का ऐलान किया था, तभी से यह नाम चर्चा में है। दिलचस्प बात यह है कि विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में उनके किरदार का नाम भी ‘मेजर विहान सिंह शेरगिल’ था। फैंस का मानना है कि विक्की ने अपनी लाइफ के सबसे यादगार किरदार के नाम पर अपने बेटे का नाम रखा है, जो एक बेहद इमोशनल कनेक्शन है।

3 महीने तक रखा खुद को कैमरे से दूर

7 नवंबर को खुशखबरी शेयर करते हुए विक्की और कैटरीना ने लिखा था, “हमारी दुआएं कबूल हो गईं। हमारी जिंदगी की रोशनी, विहान कौशल। एक पल में हमारी पूरी दुनिया बदल गई है।” भले ही विक्की-कैटरीना ने अभी तक अपने लाडले का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है और प्राइवेसी का पूरा ख्याल रख रहे हैं, लेकिन कैटरीना की इस पहली झलक ने यह साफ कर दिया है कि वह अपनी नई भूमिका का भरपूर आनंद ले रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *