पूर्णिया में सड़क हादसे में कटिहार की महिला की मौत:बाइक को बचाने में पलटी ई-रिक्शा, ग्रुप लोन का पैसा कलेक्शन करने जा रही थी

पूर्णिया में सड़क हादसे में कटिहार की महिला की मौत:बाइक को बचाने में पलटी ई-रिक्शा, ग्रुप लोन का पैसा कलेक्शन करने जा रही थी

पूर्णिया में सड़क हादसे में घायल कटिहार की महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला ग्रुप लोन का पैसा कलेक्शन करने जा रही थी, इसी दौरान दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। महिला की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों तक पहुंची, वे घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र के बौरा चौक के पास की है। मृतका की पहचान कदवा थाना क्षेत्र के पुराना सुनैली गांव के रहने वाले चंदन साह की पत्नी बिमली देवी 48 के रूप में हुई है। जीएमसीएच में इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम घटना की जानकारी देते हुए मृतका के बेटे अमर कुमार साह ने बताया कि मेरी मां सुबह टोटो से ग्रुप लोन का पैसा कलेक्शन करने जा रही थी। रास्ते में अचानक एक बाइक सामने से आ गई। बाइक को बचाने की कोशिश में टोटो चालक ने गाड़ी मोड़ी, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और टोटो सड़क पर पलट गया। हादसे में टोटो में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस और परिजनों को कॉल कर घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंचे परिवार के लोगों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जीएमसीएच पूर्णिया ले गए, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। अमर कुमार साह ने बताया कि परिवार का खर्च चलाने के लिए मेरी मां ग्रुप लोन का काम करती थीं और उसी से घर चलता था। मृतका अपने पीछे तीन बेटे छोड़ गई है। पूर्णिया में सड़क हादसे में घायल कटिहार की महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला ग्रुप लोन का पैसा कलेक्शन करने जा रही थी, इसी दौरान दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। महिला की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों तक पहुंची, वे घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र के बौरा चौक के पास की है। मृतका की पहचान कदवा थाना क्षेत्र के पुराना सुनैली गांव के रहने वाले चंदन साह की पत्नी बिमली देवी 48 के रूप में हुई है। जीएमसीएच में इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम घटना की जानकारी देते हुए मृतका के बेटे अमर कुमार साह ने बताया कि मेरी मां सुबह टोटो से ग्रुप लोन का पैसा कलेक्शन करने जा रही थी। रास्ते में अचानक एक बाइक सामने से आ गई। बाइक को बचाने की कोशिश में टोटो चालक ने गाड़ी मोड़ी, लेकिन संतुलन बिगड़ गया और टोटो सड़क पर पलट गया। हादसे में टोटो में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस और परिजनों को कॉल कर घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंचे परिवार के लोगों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जीएमसीएच पूर्णिया ले गए, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। अमर कुमार साह ने बताया कि परिवार का खर्च चलाने के लिए मेरी मां ग्रुप लोन का काम करती थीं और उसी से घर चलता था। मृतका अपने पीछे तीन बेटे छोड़ गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *