बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर कटिहार में ट्रैफिक पुलिस ने एक अनूठी पहल की। आमतौर पर यातायात नियम तोड़ने पर चालान काटे जाते हैं, लेकिन इस बार पुलिस ने सख्ती के बजाय जागरूकता का रास्ता अपनाया। कटिहार यातायात थाना पुलिस ने अमर जवान चौक सहित शहर के व्यस्त चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवाओं और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले चारपहिया वाहन चालकों को रोका गया। पुलिस ने उन्हें दंडित करने के बजाय हेलमेट भेंट किए और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। अभियान के दौरान ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों को विशेष रूप से समझाया गया कि यह सड़क हादसों का एक प्रमुख कारण है। मौके पर ही कई लोगों को सीट बेल्ट लगाने की भी हिदायत दी गई। ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन ने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट केवल जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की। उनका कहना था कि ऐसी मुहिम से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर कटिहार में ट्रैफिक पुलिस ने एक अनूठी पहल की। आमतौर पर यातायात नियम तोड़ने पर चालान काटे जाते हैं, लेकिन इस बार पुलिस ने सख्ती के बजाय जागरूकता का रास्ता अपनाया। कटिहार यातायात थाना पुलिस ने अमर जवान चौक सहित शहर के व्यस्त चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवाओं और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले चारपहिया वाहन चालकों को रोका गया। पुलिस ने उन्हें दंडित करने के बजाय हेलमेट भेंट किए और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। अभियान के दौरान ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों को विशेष रूप से समझाया गया कि यह सड़क हादसों का एक प्रमुख कारण है। मौके पर ही कई लोगों को सीट बेल्ट लगाने की भी हिदायत दी गई। ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन ने बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट केवल जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की। उनका कहना था कि ऐसी मुहिम से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।


