कटिहार नगर निगम की बजट बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। यह बैठक शहर के विकास योजनाओं पर केंद्रित थी। बैठक की अध्यक्षता मेयर उषा देवी अग्रवाल ने की। इस दौरान सदर विधायक तारकेश्वर प्रसाद, डिप्टी मेयर मंजूर खान और नगर आयुक्त संतोष कुमार सहित कई निगम पार्षद उपस्थित रहे। पारित बजट में शहर के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। इनमें सुदृढ़ सड़क और नाला निर्माण, शहर का सौंदर्यीकरण, पार्क निर्माण, आधुनिक स्ट्रीट लाइट और ट्रैफिक सिग्नल जैसी परियोजनाएं प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त, पूरे शहर में सीसीटीवी सुरक्षा व्यवस्था, जल-जीवन-हरियाली अभियान, शहरी पेयजल योजना और हर घर नल का जल जैसी जनहितैषी योजनाएं भी बजट का हिस्सा हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, समग्र शहरी विकास और मोक्ष धाम निर्माण के लिए भी प्रावधान किया गया है। मेयर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि इस बजट का मुख्य उद्देश्य शहर के समग्र विकास को गति देना और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कटिहार नगर निगम की बजट बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। यह बैठक शहर के विकास योजनाओं पर केंद्रित थी। बैठक की अध्यक्षता मेयर उषा देवी अग्रवाल ने की। इस दौरान सदर विधायक तारकेश्वर प्रसाद, डिप्टी मेयर मंजूर खान और नगर आयुक्त संतोष कुमार सहित कई निगम पार्षद उपस्थित रहे। पारित बजट में शहर के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। इनमें सुदृढ़ सड़क और नाला निर्माण, शहर का सौंदर्यीकरण, पार्क निर्माण, आधुनिक स्ट्रीट लाइट और ट्रैफिक सिग्नल जैसी परियोजनाएं प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त, पूरे शहर में सीसीटीवी सुरक्षा व्यवस्था, जल-जीवन-हरियाली अभियान, शहरी पेयजल योजना और हर घर नल का जल जैसी जनहितैषी योजनाएं भी बजट का हिस्सा हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, समग्र शहरी विकास और मोक्ष धाम निर्माण के लिए भी प्रावधान किया गया है। मेयर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि इस बजट का मुख्य उद्देश्य शहर के समग्र विकास को गति देना और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।


