सीमांचल क्षेत्र में रेल संपर्क मजबूत करने और विकास को गति देने के लिए कटिहार-मालदा के बीच नई रेल लाइन की मांग तेज हो गई है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे कर्मचारी संघ से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता विनय कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस परियोजना में हस्तक्षेप की अपील की है। यह नई रेल लाइन कटिहार रेल मंडल के तेज नारायणपुर (बिहार) स्टेशन से भालुका रोड (पश्चिम बंगाल) स्टेशन तक प्रस्तावित है। विनय कुमार सिंह ने अपने पत्र में बताया कि तेज नारायणपुर स्टेशन कटिहार जंक्शन से 25 किलोमीटर दूर मनिहारी अनुमंडल से सटा हुआ है। यह क्षेत्र लंबे समय से बेहतर रेल कनेक्टिविटी की मांग कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2008 में यूपीए सरकार के दौरान इस रेल लाइन के लिए सर्वे कराया गया था, जिसकी प्राक्कलन रिपोर्ट पत्र संख्या W/348/CONS/TNRP/BKRD दिनांक 04 नवंबर 2008 के तहत तैयार की गई थी। हालांकि, इसके बाद यह परियोजना आगे नहीं बढ़ पाई। यात्रियों के समय की बचत होगी
तेज नारायणपुर से भालुका रोड स्टेशन की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है। भालुका रोड, मालदा जंक्शन से पहले स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, जहां से मालदा जंक्शन की दूरी करीब 45 किलोमीटर है। इस नई रेल लाइन के निर्माण से कटिहार से तेज नारायणपुर-भालुका रोड-मालदा होते हुए कोलकाता जाने के लिए एक नया, कम दूरी वाला और वैकल्पिक रेल मार्ग उपलब्ध होगा। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी और क्षेत्र में व्यापार, रोजगार व औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। प्रस्ताव पर पीएम से भी आग्रह
विनय कुमार सिंह ने 28 फरवरी 2024 को गुवाहाटी के मालीगांव में आयोजित जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी (ZRUCC) की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया था। इस मांग को बैठक के एजेंडा संख्या 10.10 में शामिल किया गया है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समक्ष भी इस विषय को कई बार उठाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि जनहित से जुड़े इस प्रस्ताव पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाए। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है कि वे संसद और संबंधित समितियों में इस मुद्दे को मजबूती से उठाएं, ताकि कटिहार और आसपास के सीमांचल वासियों को बेहतर रेल सुविधा और विकास का नया अवसर मिल सके। सीमांचल क्षेत्र में रेल संपर्क मजबूत करने और विकास को गति देने के लिए कटिहार-मालदा के बीच नई रेल लाइन की मांग तेज हो गई है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे कर्मचारी संघ से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता विनय कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस परियोजना में हस्तक्षेप की अपील की है। यह नई रेल लाइन कटिहार रेल मंडल के तेज नारायणपुर (बिहार) स्टेशन से भालुका रोड (पश्चिम बंगाल) स्टेशन तक प्रस्तावित है। विनय कुमार सिंह ने अपने पत्र में बताया कि तेज नारायणपुर स्टेशन कटिहार जंक्शन से 25 किलोमीटर दूर मनिहारी अनुमंडल से सटा हुआ है। यह क्षेत्र लंबे समय से बेहतर रेल कनेक्टिविटी की मांग कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2008 में यूपीए सरकार के दौरान इस रेल लाइन के लिए सर्वे कराया गया था, जिसकी प्राक्कलन रिपोर्ट पत्र संख्या W/348/CONS/TNRP/BKRD दिनांक 04 नवंबर 2008 के तहत तैयार की गई थी। हालांकि, इसके बाद यह परियोजना आगे नहीं बढ़ पाई। यात्रियों के समय की बचत होगी
तेज नारायणपुर से भालुका रोड स्टेशन की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है। भालुका रोड, मालदा जंक्शन से पहले स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, जहां से मालदा जंक्शन की दूरी करीब 45 किलोमीटर है। इस नई रेल लाइन के निर्माण से कटिहार से तेज नारायणपुर-भालुका रोड-मालदा होते हुए कोलकाता जाने के लिए एक नया, कम दूरी वाला और वैकल्पिक रेल मार्ग उपलब्ध होगा। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी और क्षेत्र में व्यापार, रोजगार व औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। प्रस्ताव पर पीएम से भी आग्रह
विनय कुमार सिंह ने 28 फरवरी 2024 को गुवाहाटी के मालीगांव में आयोजित जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी (ZRUCC) की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया था। इस मांग को बैठक के एजेंडा संख्या 10.10 में शामिल किया गया है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समक्ष भी इस विषय को कई बार उठाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि जनहित से जुड़े इस प्रस्ताव पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाए। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है कि वे संसद और संबंधित समितियों में इस मुद्दे को मजबूती से उठाएं, ताकि कटिहार और आसपास के सीमांचल वासियों को बेहतर रेल सुविधा और विकास का नया अवसर मिल सके।


