कटिहार गोलीकांड का आरोपी छोटू मंडल गिरफ्तार:24 जनवरी को दिया था वारदात को अंजाम, पुलिस ने पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए

कटिहार गोलीकांड का आरोपी छोटू मंडल गिरफ्तार:24 जनवरी को दिया था वारदात को अंजाम, पुलिस ने पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए

कटिहार पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी छोटू मंडल उर्फ अमन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे छापेमारी कर दबोचा। उसके पास से एक देसी पिस्तौल, मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह ने नगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि यह घटना 24 जनवरी की रात हुई थी। राजेश कुमार साह अपने घर लौट रहे थे, तभी खुशेश्वर मंदिर के पास पूर्व विवाद को लेकर आरोपी छोटू मंडल ने उन पर फायरिंग की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए झुलनिया मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी छोटू मंडल पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कटिहार पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी छोटू मंडल उर्फ अमन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे छापेमारी कर दबोचा। उसके पास से एक देसी पिस्तौल, मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत सिंह ने नगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि यह घटना 24 जनवरी की रात हुई थी। राजेश कुमार साह अपने घर लौट रहे थे, तभी खुशेश्वर मंदिर के पास पूर्व विवाद को लेकर आरोपी छोटू मंडल ने उन पर फायरिंग की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए झुलनिया मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी छोटू मंडल पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *