कासगंज डीएम ने सोरों ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण:अनुपस्थित मैनेजर पर कार्रवाई के निर्देश, लेखाकार को कारण बताओ नोटिस

कासगंज डीएम ने सोरों ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण:अनुपस्थित मैनेजर पर कार्रवाई के निर्देश, लेखाकार को कारण बताओ नोटिस

कासगंज जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सोमवार को खंड विकास कार्यालय सोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में विभिन्न योजनाओं और अभिलेखों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के समय ब्लाक मिशन मैनेजर अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, विकास खंड कासगंज के लेखाकार की सर्विस बुक में नॉमिनी के निर्धारित कागजात नहीं लगे थे और रजिस्टर भी पूर्ण नहीं था। इन अनियमितताओं पर जिलाधिकारी ने लेखाकार को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
डीएम प्रणय सिंह ने खंड विकास अधिकारी कासगंज को कार्यालय की कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शासन की योजनाओं को प्राथमिकता पर रखते हुए पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह और खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *