खगड़िया के कसरैया धार, चिल्ड्रेन पार्क और सरदार पटेल पार्क को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने बुधवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान यह मांग सरकार के समक्ष रखी। विधायक मंडल ने सदन में खगड़िया की इन तीनों धरोहरों को पर्यटन एवं दार्शनिक स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से कसरैया धार को पर्यटक स्थल बनाने के लिए जलकुंभी की नियमित सफाई, बोटिंग सुविधा और पर्यटकों के लिए होटल व मोटल की व्यवस्था की मांग की। इसके अतिरिक्त, विधायक ने चित्रगुप्तनगर स्थित चिल्ड्रेन पार्क के विस्तार की मांग भी उठाई। उन्होंने बताया कि पार्क के सामने पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है, जिसका उपयोग कर इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा सकता है। दाननगर स्थित पटेल पार्क को भी अत्याधुनिक स्वरूप देने की मांग की गई, जिसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव शामिल है। सदर विधायक ने यह भी बताया कि उन्होंने सदन में लोक महत्व से जुड़े कई अन्य मुद्दे भी उठाए हैं, जिन्हें सरकार ने सूचीबद्ध कर लिया है। उन्हें उम्मीद है कि आगामी वित्तीय वर्ष तक सरकार इन सभी प्रस्तावों को अपनी कार्ययोजना में शामिल कर कार्य पूर्ण कराएगी, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अन्य मामलों पर संबंधित विभागीय मंत्रियों से जवाब मिल गया है, जिसे वे जल्द ही जनता के साथ साझा करेंगे। विधायक बबलू कुमार मंडल ने खगड़िया के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास के हर पहलू पर उनकी पैनी नजर है और इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर खगड़िया के विकास के लिए विशेष आग्रह पत्र सौंपेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सदन में अभी और भी कई नए मुद्दे उठाए जाएंगे। खगड़िया के कसरैया धार, चिल्ड्रेन पार्क और सरदार पटेल पार्क को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने बुधवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान यह मांग सरकार के समक्ष रखी। विधायक मंडल ने सदन में खगड़िया की इन तीनों धरोहरों को पर्यटन एवं दार्शनिक स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से कसरैया धार को पर्यटक स्थल बनाने के लिए जलकुंभी की नियमित सफाई, बोटिंग सुविधा और पर्यटकों के लिए होटल व मोटल की व्यवस्था की मांग की। इसके अतिरिक्त, विधायक ने चित्रगुप्तनगर स्थित चिल्ड्रेन पार्क के विस्तार की मांग भी उठाई। उन्होंने बताया कि पार्क के सामने पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है, जिसका उपयोग कर इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा सकता है। दाननगर स्थित पटेल पार्क को भी अत्याधुनिक स्वरूप देने की मांग की गई, जिसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव शामिल है। सदर विधायक ने यह भी बताया कि उन्होंने सदन में लोक महत्व से जुड़े कई अन्य मुद्दे भी उठाए हैं, जिन्हें सरकार ने सूचीबद्ध कर लिया है। उन्हें उम्मीद है कि आगामी वित्तीय वर्ष तक सरकार इन सभी प्रस्तावों को अपनी कार्ययोजना में शामिल कर कार्य पूर्ण कराएगी, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अन्य मामलों पर संबंधित विभागीय मंत्रियों से जवाब मिल गया है, जिसे वे जल्द ही जनता के साथ साझा करेंगे। विधायक बबलू कुमार मंडल ने खगड़िया के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास के हर पहलू पर उनकी पैनी नजर है और इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर खगड़िया के विकास के लिए विशेष आग्रह पत्र सौंपेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सदन में अभी और भी कई नए मुद्दे उठाए जाएंगे।


