करूर भगदड़ कांड: एक्टर विजय को फिर मिला समन, दिल्ली में पेशी, करूर त्रासदी की जांच तेज

करूर भगदड़ कांड: एक्टर विजय को फिर मिला समन, दिल्ली में पेशी, करूर त्रासदी की जांच तेज

तमिलनाडु की राजनीति और फिल्म जगत में उस वक्त हलचल मच गई जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अभिनेता और ‘तमिझगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के प्रमुख विजय को दोबारा समन जारी किया। सीबीआई ने उन्हें 15 मार्च 2026 को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने का आदेश दिया है। यह मामला पिछले साल सितंबर में करूर में हुई उस भीषण भगदड़ से जुड़ा है, जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया था।

एजेंसी ने जनवरी में विजय से दो बार पूछताछ की थी और नौ मार्च को अभिनेता को फिर से तलब किया था, लेकिन उन्होंने इसे 15 दिनों के लिए टालने का अनुरोध किया था।
अधिकारियों ने बताया कि अभिनेता विजय ने आगामी विधानसभा चुनावों के कारण राजनीतिक व्यस्तताओं का हवाला देते हुए यह भी आग्रह किया था कि पूछताछ चेन्नई या तमिलनाडु के किसी कार्यालय में की जाए।

इसे भी पढ़ें: Israel-Iran Conflict के बीच नेतन्याहू का बड़ा दांव, कहा- तेहरान की सत्ता जनता बदलेगी

 

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने अब विजय को 15 मार्च को दिल्ली स्थित एजेंसी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने करूर से द्रमुक विधायक सेंथिल बालाजी को भी 17 मार्च को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है।
राज्य के पूर्व मंत्री बालाजी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह 17 मार्च को सीबीआई के सामने पेश होकर करूर भगदड़ त्रासदी के संबंध में अपना पक्ष रखना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: LPG संकट के बीच एक्शन मोड में PM Modi, ससद भवन में हरदीप पुरी से की मुलाकात, जयशंकर भी रहे मौजूद

 

उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद सीबीआई ने एसआईटी से मामला अपने हाथ में ले लिया था, और वह 27 सितंबर, 2025 को तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ से संबंधित मामले में सबूत जुटा रही है।
इस भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *