पटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंत्री विजय चौधरी और श्याम रजक ने भी कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, पिछड़ों और वंचित वर्गों के उत्थान में उनके योगदान को याद किया गया। PM मोदी-CM नीतीश कर्पूरी ठाकुर के सपने साकार कर रहे- स्पीकर प्रेम कुमार शुक्रवार को पटना में सामजिक न्यायिक मोर्चा और नाई महासभा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबों, दलितों, पिछड़ों और सवर्ण समाज के गरीबों की सशक्त आवाज थे। उन्होंने समाज के उस वर्ग को आगे बढ़ाने का काम किया, जो मुख्यधारा से बिछड़ गया था। उनका योगदान बिहार ही नहीं, पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रेम कुमार ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने का काम कर रहे हैं। सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की जो परिकल्पना कर्पूरी ठाकुर ने की थी, उसे आज की सरकार आगे बढ़ा रही है। पटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंत्री विजय चौधरी और श्याम रजक ने भी कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, पिछड़ों और वंचित वर्गों के उत्थान में उनके योगदान को याद किया गया। PM मोदी-CM नीतीश कर्पूरी ठाकुर के सपने साकार कर रहे- स्पीकर प्रेम कुमार शुक्रवार को पटना में सामजिक न्यायिक मोर्चा और नाई महासभा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबों, दलितों, पिछड़ों और सवर्ण समाज के गरीबों की सशक्त आवाज थे। उन्होंने समाज के उस वर्ग को आगे बढ़ाने का काम किया, जो मुख्यधारा से बिछड़ गया था। उनका योगदान बिहार ही नहीं, पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रेम कुमार ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने का काम कर रहे हैं। सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की जो परिकल्पना कर्पूरी ठाकुर ने की थी, उसे आज की सरकार आगे बढ़ा रही है।


