औरंगाबाद में मनाई कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती:विधायक बोले- ईमानदारी की राजनीति को नई पहचान दी

औरंगाबाद में मनाई कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती:विधायक बोले- ईमानदारी की राजनीति को नई पहचान दी

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती के अवसर पर कर्पूरी विचार विकास मंच, औरंगाबाद के देखरेख में भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधानसभा के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वैशाली नगर विधानसभा (छत्तीसगढ़) के विधायक रिकेश सेन और राजद के गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ वकील रामप्रवेश ठाकुर ने की। मंच पर नगर परिषद औरंगाबाद के अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, रेड क्रॉस अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह सहित कई अन्य सम्मानित अतिथि भी मौजूद रहे। ईमानदारी की राजनीति को नई पहचान दी मुख्य अतिथि त्रिविक्रम नारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और शोषित-वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। कर्पूरी ठाकुर ने सादगी और ईमानदारी की राजनीति को नई पहचान दी और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। विशिष्ट अतिथि रिकेश सेन ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सिद्धांतों की राजनीति के प्रतीक थे। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और सामाजिक समरसता को मजबूत किया। गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की नीतियां आज भी सामाजिक न्याय की लड़ाई में मार्गदर्शक हैं और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर जी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती के अवसर पर कर्पूरी विचार विकास मंच, औरंगाबाद के देखरेख में भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधानसभा के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वैशाली नगर विधानसभा (छत्तीसगढ़) के विधायक रिकेश सेन और राजद के गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ वकील रामप्रवेश ठाकुर ने की। मंच पर नगर परिषद औरंगाबाद के अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, रेड क्रॉस अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह सहित कई अन्य सम्मानित अतिथि भी मौजूद रहे। ईमानदारी की राजनीति को नई पहचान दी मुख्य अतिथि त्रिविक्रम नारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और शोषित-वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। कर्पूरी ठाकुर ने सादगी और ईमानदारी की राजनीति को नई पहचान दी और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। विशिष्ट अतिथि रिकेश सेन ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सिद्धांतों की राजनीति के प्रतीक थे। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और सामाजिक समरसता को मजबूत किया। गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की नीतियां आज भी सामाजिक न्याय की लड़ाई में मार्गदर्शक हैं और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर जी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *