Karnataka: हासन जिले में पिकअप वाहन के पलटने से तीन लोगों की मौत

Karnataka: हासन जिले में पिकअप वाहन के पलटने से तीन लोगों की मौत

कर्नाटक के हासन जिले में बृहस्पतिवार को एक पिकअप वाहन का टायर फटने के बाद पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान शब्बीर (55), तिम्मन्ना (53) और संजय (45) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हासन निवासी नौशाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना अरसिकेरे तालुक के चिक्कराहल्ली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 69 पर हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *