कॉसर्ट से पहले सीएम हाउस पहुंचे करण औजला, रेखा गुप्ता संग मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, वीडियो वायरल

कॉसर्ट से पहले सीएम हाउस पहुंचे करण औजला, रेखा गुप्ता संग मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, वीडियो वायरल

Karan Aujla Met CM Rekha Gupta: दिल्ली में पंजाबी सिंगर करण औजला के अपकमिंग कंसर्ट से पहले सीएम रेखा गुप्ता ने उनसे खास मुलाकात की। ये मुलाकात 28 फरवरी को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले उनके ‘पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर’ के पहले शो को लेकर हुई थी। बता दें, इस दौरान सीएम ने आयोजन की पूरी व्यवस्था को लेकर भरोसा दिया और संगीत लवर्स का उत्साह बढ़ाया।

कंसर्ट्स में अव्यवस्था की शिकायतें

सीएम रेखा गुप्ता ने करण औजला का शानदार स्वागत किया और कहा, “दिल्ली के युवा आपके साथ हैं और आपको यहां खूब प्यार मिलेगा।” उन्होंने ये भी सुनिश्चित किया कि कंसर्ट के दौरान कोई अव्यवस्था नहीं होगी। खासकर ट्रैफिक मैनेजमेंट पर उन्होंने जोर दिया और बताया कि अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं ताकि स्टेडियम के आसपास जाम जैसी समस्या पैदा न हो।

ये मुलाकात खास इसलिए भी थी क्योंकि करण औजला के पिछले कुछ कंसर्ट्स में अव्यवस्था की शिकायतें आई थीं। उदाहरण के रूप में, गुरुग्राम के शो में कई फैंस के फोन चोरी हो गए थे, जिससे बड़ा विवाद हुआ था। सीएम ने आगे कहा कि ऐसे मामलों को दोबारा न हो, इसके लिए वेन्यू की सफाई और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कहा, “हम सुनिश्चित करेंगे कि आने वाले सभी इवेंट्स में कोई दिक्कत न हो।”

दिल्ली के लोगों से की अपील

करण औजला ने भी इस मुलाकात की सराहना की और दिल्ली के लोगों से अपील की कि वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कंसर्ट का आनंद लें और उनका ये इंडिया टूर देश के कई बड़े शहरों में होगा, लेकिन दिल्ली से इसकी शुरुआत हो रही है। इस टूर को लेकर फैंस में खासा उत्साह है। साथ ही, दिल्ली सरकार ने इस बड़े इवेंट को सफल बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और अन्य विभागों को अलर्ट पर रखा है। स्टेडियम तक आने-जाने के रास्तों पर जाम न लगे इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही, स्टेडियम परिसर में भीड़ नियंत्रण की पूरी तैयारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *