Kanpur News: शिवालय में खिला रंगों का गुलाल, नसीम सोलंकी ने फूलों से खेली होली

Kanpur News: शिवालय में खिला रंगों का गुलाल, नसीम सोलंकी ने फूलों से खेली होली

कानपुर। कहते हैं कि कानपुर की हवा में मिठास और दिलों में ‘कनपुरियापन’ होता है, जहाँ त्योहार मजहब देखकर नहीं, मोहब्बत देखकर मनाए जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा गुरुवार को सीसामऊ के शिव मंदिर में दिखा, जहाँ समाजवादी पार्टी की विधायक नसीम सोलंकी ने फूलों की ऐसी होली खेली कि सियासी गलियारों से लेकर मोहल्ले की गलियों तक चर्चा शुरू हो गई।

जब मंदिर की चौखट पर बरसे फूल –

जैसे ही नसीम सोलंकी ने मंदिर परिसर में कदम रखा, शंख की ध्वनि की जगह ढोल की थाप और ‘होली है’ के नारों ने उनका स्वागत किया। चेहरे पर मुस्कान और हाथ में फूलों की टोकरी लिए विधायक ने जब बुजुर्गों और बच्चों पर पंखुड़ियां उड़ाईं, तो लगा ही नहीं कि यहाँ कोई नेता और जनता के बीच खड़ा है। ऐसा लग रहा था मानो पूरा सीसामऊ एक आंगन बन गया हो।

पिछली बार अकेली आई थी,इस बार ये भी हैं-

इस बार की होली नसीम सोलंकी के लिए खास थी, क्योंकि उनके साथ उनके पति और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी भी मौजूद थे। नसीम सोलंकी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा “पिछली बार मैं अकेली आई थी, लेकिन इस बार ये (इरफान) भी साथ हैं, तो रौनक ही कुछ और है।” उन्होंने कहा कि होली हो, दिवाली हो या छठ पूजा आप लोग मुझे बुलाते हैं, ये आपका प्यार है। चुनाव की जीत तो एक तरफ है, लेकिन आप लोगों ने जो दिल में जगह दी है, वो मेरी असली ताकत है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *