कानपुर सांसद भारत-ग्रीस संसदीय मैत्री समूह के सदस्य नामित:रमेश अवस्थी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

18 वीं लोकसभा के कार्यकाल में कानपुर सांसद रमेश अवस्थी को भारत-ग्रीस संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नामित किया गया है। रमेश अवस्थी के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इसे उन्होंने सम्मान की बात बताते हुए शोसल मीडिया पर एक पोस्ट किया। कहा कि यह केवल एक पद नहीं, बल्कि देश के हितों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखने का अवसर है। सांसद ने पोस्ट कर इस जिम्मेदारी के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व निभाने का अवसर मिला है।
सांसद ने कहा कि कानपुर की जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वे अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए पूरी निष्ठा से काम करते रहेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *