CM से मिलीं कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय:बोलीं…आज मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई, भगवान ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया

CM से मिलीं कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय:बोलीं…आज मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई, भगवान ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया

कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय और बीजेपी पार्षदों का विवाद मुख्यमंत्री की चौखट तक पहुंच गया। प्रभारी मंत्री की पंचायत के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। इसके बाद गुरुवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि शहर की कई समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री जी से मुलाकात हुई। भगवान ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है…। विवाद के बाद से महापौर ने पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है। प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय भी नहीं समझाने में हुए नाकाम कानपुर में महापौर के खिलाफ भाजपा के ही छह पार्षदों ने मोर्चा खोल रखा है। इसमें से वार्ड-4 के पार्षद अंकित मौर्य और वार्ड-37 के पार्षद पवन गुप्ता ने नगर निगम सदन में विकास के मुद्दों को उठाते हुए हंगामा किया। इसके बाद महापौर ने दोनों को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद से दोनों पार्षदों ने महापौर के खिलाफ एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया। अंकित और पवन के बाद उनके साथ पार्षद आलोक पांडेय, लक्ष्मी कोरी और वार्ड 79 के पार्षद विकास जायसवाल समेत अन्य ने भी मोर्चा खोल दिया था। मेयर और उनके बेटे अमित पांडेय उर्फ बंटी से जुड़े एक के बाद एक घपले-घोटालों का खुलासा करना शुरू कर दिया। बवाल बढ़ा तो मामले में दोनों पक्षों को समझौता कराने के लिए कैबिनेट मंत्री व कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय को कानपुर भेजा गया था। प्रभारी मंत्री ने भी दो राउंड दोनों पक्षों की बैठक कराई, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। इसके बाद अब गुरुवार शाम को महापौर प्रमिला पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। इसके बाद से वह अपनी चुप्पी साधे हुए हैं। सीएम से मिलने के बाद भी उन्होंने मीडिया में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। फेसबुक पोस्ट में फोटो साझा करते हुए दो लाइनें लिखीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *