कानपुर बिजली विभाग को मिला “A” ग्रेड:भारत सरकार ने जारी की कंज्यूमर सर्विस रेटिंग, बिजली सप्लाई ग्रेड में भी सुधार

कानपुर बिजली विभाग को मिला “A” ग्रेड:भारत सरकार ने जारी की कंज्यूमर सर्विस रेटिंग, बिजली सप्लाई ग्रेड में भी सुधार

कानपुर बिजली विभाग को अपने बेहतर काम के लिये बड़ी उपलब्धी मली है। भारत सरकार ने उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा दिए जाने के लिये रेटिंग जारी की जिसमें केस्को की रेटिंग में सुधार आया है। नई कंज्यूमर सर्विस रेटिंग जारी की गई जिसमें केस्को को 2024-25 के लिए ओवरऑल ‘A’ ग्रेड मिला है।
यह रेटिंग चार मुख्य बातों को देखकर दी जाती है बिजली सप्लाई कितनी भरोसेमंद है, नया कनेक्शन और अन्य सेवाएं कितनी आसानी से मिलती हैं, बिलिंग और पेमेंट सिस्टम कैसा है, और शिकायतों का समाधान कितनी जल्दी होता है।
इस बार केस्को ने दो बड़े क्षेत्रों में सुधार किया है। सबसे पहले, बिजली सप्लाई की विश्वसनीयता (Operational Reliability) में कंपनी ‘A’ से बढ़कर ‘A+’ पर पहुंच गई है। यानी अब बिजली कटौती और तकनीकी समस्याओं में पहले से सुधार हुआ है।
दूसरा, कनेक्शन और अन्य सेवाओं में भी कंपनी ने ‘B+’ से ‘A’ ग्रेड हासिल किया है। इसका मतलब है कि नया कनेक्शन लेना या संबंधित सेवाएं पाना अब पहले से आसान हुआ है।
हालांकि, मीटरिंग, बिलिंग और कलेक्शन में कंपनी को अभी भी ‘B’ ग्रेड मिला है, यानी इस क्षेत्र में सुधार की गुंजाइश बनी हुई है। वहीं शिकायत निवारण (Grievance Redressal) में केस्को पहले की तरह ‘A+’ पर कायम है, जो एक अच्छी बात मानी जा रही है।
कुल मिलाकर, रिपोर्ट बताती है कि केस्को अपनी सेवाओं को धीरे-धीरे बेहतर कर रहा है। कंपनी का कहना है कि आगे भी उपभोक्ताओं को और अच्छी, तेज और भरोसेमंद सेवाएं देने पर फोकस रहेगा, ताकि लोगों को बिजली से जुड़ी परेशानियां कम से कम हों। केस्को कानपुर मीडिया प्रभारी देवेंन्द्र वर्मा ने बताया कि ये कानपुर के लिये एक बड़ी उपलब्धी है। केस्को अपने उपभोक्ताओं के लिए भविष्य में इससे बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयासरत रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *