कानपुर के सेन पश्चिम पारा थाने पहुंचे कमिश्नर रघुवीर लाल ने यहां पर समाधान दिवस में आई शिकायतों को सुना है। इस दौरान यहां पर नौ फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें से चार शिकायतों का कमिश्नर ने टीम भेज त्वरित निस्तारण कराया है। इसके साथ ही पांच अन्य शिकायतों में जांच के आदेश दिए हैं। कानपुर कमिश्नर रघुवीर लाल घाटमपुर सर्किल क्षेत्र के सेन पश्चिम पारा थाने पर पहुंचे उन्होंने यहां पर आयोजित समाधान दिवस में आई हुई शिकायतों को सुना है। इस दौरान समाधान दिवस में नौ शिकायतकर्ता पहुंचे उन्होंने अपना अपना शिकायत पत्र देकर कमिश्नर को समस्या बताई है। कमिश्नर ने चार शिकायतों पर टीम भेज कर त्वरित निस्तारण किया है। इसके साथ अन्य पांच शिकायत पत्रों पर जांच के आदेश दिए हैं। कानपुर कमिश्नर रघुवीर लाल ने यहां पर आए हुए शिकायतकर्ताओं से पुलिसिंग के बारे में जानकारी जुटाई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि थाने में कोई पुलिसकर्मी अभद्र व्यवहार करें तो तुरंत उन्हें सूचना दें, पुलिस का काम है, कि लोगों की शिकायतों को सुनकर उनकी समस्या का निस्तारण करना। उन्होंने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को से कहा कि थाने में आने वाले शिकायतकर्ता का शिकायत पत्र लेने के साथ उसकी प्रकरण की जांच कर आगे की कार्रवाई करें। इस दौरान घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव समेत सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


