कानपुर और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने फाइनल में बनाई जगह:मेरठ में जारी प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में कल होगा अंतिम मुकाबला

कानपुर और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने फाइनल में बनाई जगह:मेरठ में जारी प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में कल होगा अंतिम मुकाबला

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में आयोजित हो रही प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का सेमीफाइनल 11 जनवरी को खेला गया।प्रतियोगिता 7 जनवरी से शुरू हुई थी और 12 जनवरी तक चलेगी। पहले सेमीफाइनल में कानपुर मंडल ने गोरखपुर मंडल को 6–0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और मेरठ मंडल के बीच खेला गया, जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने 7–1 से जीत दर्ज कर फाइनल टिकट कटाया। स्टार खिलाड़ियों ने किया मैचों का उद्घाटन पहले सेमीफाइनल का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय शॉटपुट खिलाड़ी विधि, एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता किरन बालियान, अंतरराष्ट्रीय जैवलिन खिलाड़ी धमेंद्र सिंह और जितेंद्र यादव (क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी) ने किया। दूसरे मुकाबले का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य अरुण चौधरी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रवीण कुमार शर्मा, व भारतीय स्टेट बैंक से पूर्व हॉकी खिलाड़ी धीरज कुमार ने किया। 18 टीमों ने लिया हिस्सा इस बार प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 मंडलों के साथ स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर सहित कुल 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। बस्ती मंडल और स्पोर्ट्स हॉस्टल अयोध्या की टीमें उपस्थित नहीं हो सकीं। यूपी हॉकी संघ द्वारा नियुक्त निर्णायकों में अविनाश श्रीवास्तव (लखनऊ), महेंद्र सिंह बोहरा (लखनऊ), अलोक यादव (लखनऊ), तजम्मुल जेदी (मेरठ), नरेंद्र कुमार (मेरठ), प्रभा (मेरठ), कशिश यादव (झांसी), प्रियंका (अलीगढ़), मुस्कान (रामपुर), प्रफुल त्यागी (मेरठ), शुभम खान (देवरिया) व मनीषा (झांसी) शामिल रहे। 12 जनवरी को प्रातः 11 बजे कानपुर मंडल बनाम स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव, उपक्रीड़ाधिकारी रामचंद्र व अब्दुल अहद, हॉकी प्रशिक्षक भूपेश कुमार, बैडमिंटन प्रशिक्षक प्रभात शर्मा, जिला हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप चौधरी, टीम मैनेजर व प्रशिक्षक समेत बड़ी संख्या में हॉकी खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *