काशी-विश्वनाथ को मथुरा से कान्हा ने भेजे वस्त्र-मेवा और उपहार:शिव विवाह की सामग्री लेकर आए कृष्ण जन्मस्थली के प्रतिनिधि, काशी में भव्य स्वागत

काशी-विश्वनाथ को मथुरा से कान्हा ने भेजे वस्त्र-मेवा और उपहार:शिव विवाह की सामग्री लेकर आए कृष्ण जन्मस्थली के प्रतिनिधि, काशी में भव्य स्वागत

शिव के विवाहोत्सव में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ कान्हा का भाव भी जुड़ गया। काशी में भगवान विश्वेश्वर की बारात और शादी के लिए कान्हा ने उपहार भेजे हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर पहली बार कृष्ण जन्मस्थली से बाबा के विवाह की सामग्री आई है। सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे प्रतिनिधियों ने बाबा को उनके विवाह की सामग्री समर्पित की। पहली बार भगवान शिव के विवाह से जुड़े वस्त्र और श्रृंगार का सामान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा से काशी लाया गया। इन प्रतिनिधियों का काशी विश्वनाथ धाम न्यास ने भव्य स्वागत किया। महाशिवरात्रि के दिन बाबा विश्वनाथ का भव्य श्रृंगार इन वस्त्रों और आभूषणों से किया जाएगा। भगवान शिव के विवाह में प्रयुक्त होने वाले नेग-पंचमेवा, फलाहारी चढ़ावा, वस्त्र, आभूषण और अन्य श्रृंगार सामग्री मथुरा से काशी लाए गए। इन सामग्रियों को विशेष रूप से भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में तैयार किया गया है। मथुरा में सूर्योदय के बाद विशेष वाहन से विवाह सामग्री वाराणसी लाया गया। ब्रजवासियों ने हरि-हर के स्वरूप का साक्षात्कार करते हुए पुष्पवर्षा कर सामग्री को विदा किया तो काशी विश्वनाथ धाम में पुष्पवर्षा के बीच मंदिर न्यास और श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इससे पहले रंग भरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ को मथुरा से अबीर-गुलाल भेजे जाते हैं।
डमरू और पुष्पवर्षा के बीच भेंट की स्वीकार पिछले साल श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के साथ मिलकर नवाचार में नेग और उपहार भेजने की परंपरा शुरू की। इसके साथ ही विश्वनाथ धाम और श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा के बीच उपहारों के आदान-प्रदान का क्रम शुरू हुआ। विश्वनाथ धाम की ओर से लड्डू गोपाल के लिए भस्म, अबीर-गुलाल, फल-फूल, मिठाई, वस्त्र, चाकलेट आदि भेंट किया गया था। सोमवार को मंदिर न्यास के अधिकारियों ने बताया कि काशी–मथुरा के मध्य सनातन सांस्कृतिक समन्वय की परंपरा को बढ़ाते हुए मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मस्थली मंदिर न्यास से पधारे सम्मानित प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। की ओर से भगवान विश्वेश्वर के लिए लाए गए पावन उपहारों को श्रद्धापूर्वक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास को महाशिवरात्रि पर्व पर हस्तगत किया गया। डमरू शंख एवं मंत्रोच्चार की ध्वनि के बीच भेंट को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने स्वीकार किया। मथुरा श्री कृष्ण जन्मस्थली हेतु उपहार, भगवान श्री विश्वेश्वर को अवलोकित कराने के उपरांत, समारोहपूर्वक मथुरा से पधारे गणमान्यों को भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। मथुरा से पधारे लड्डू गोपाल के आदरणीय प्रतिनिधि जनों को विधिपूर्वक भेंट दक्षिणा इत्यादि के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने विदा किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *