कांगड़ा वैली कार्निवाल का शुभारंभ 24 दिसंबर को धर्मशाला में एक भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस कार्निवाल का मुख्य उद्देश्य कांगड़ा जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं और पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। कार्निवाल के पहले दिन दोपहर 3 बजे हनुमान मंदिर, कचहरी अड्डा में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पुलिस ग्राउंड, धर्मशाला तक एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें प्रदेश और अन्य राज्यों के सांस्कृतिक दलों के साथ बड़ी संख्या में धर्मशाला के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जानिए…. क्या-क्या होगा कार्निवाल में PHOTOS जानिए — कार्निवाल के उद्देश्य के बारे में


