Kangana Ranaut Birthday: डॉक्टर बनने निकली थीं, बगावत कर बनीं Bollywood की ‘Panga Queen’

Kangana Ranaut Birthday: डॉक्टर बनने निकली थीं, बगावत कर बनीं Bollywood की ‘Panga Queen’
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज यानी की 23 मार्च को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। बचपन से जिद्दी और आत्मविश्वासी कंगना रनौत ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इंडस्ट्री में कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हमेशा खुलकर अपनी बात सामने रखी। आज कंगना रनौत न सिर्फ एक सफल अभिनेत्री हैं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर कंगना रनौत के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के भांबला कस्बे में 23 मार्च 1986 को कंगना रनौत का जन्म हुआ था। उनके पिता बिजनेसमैन और मां स्कूल टीचर थीं। कंगना के माता-पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर बनें, लेकिन 12वीं में केमिस्ट्री के यूनिट टेस्ट में फेल हो गईं। जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर बनने का सपना छोड़ दिया।

मॉडलिंग से एक्टिंग का सफर

करियर के शुरूआत में कंगना रनौत ने मॉडलिंग की कोशिश की, लेकिन इसमें उनका मन नहीं लगा। क्योंकि कंगना में कुछ नया और रचनात्मक करने की चाहत थी। कंगना ने अभिनय की ओर रुख किया और अस्मिता थिएटर ग्रुप से प्रशिक्षण लिया। थिएटर में एक्टिंग सीखने के बाद कंगना रनौत ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

बॉलीवुड में करियर

साल 2005 में फिल्म ‘गैंगस्टर’ से कंगना रनौत ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने सिमरन नामक शराबी लड़की का किरदार निभाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके बाद एक्ट्रेस ‘तनु वेड्स मनु’, ‘फैशन’, ‘क्वीन’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’, ‘थलाइवी’, ‘पंगा’ और ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई’ आदि फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से खुद को इंडस्ट्री में सशक्त अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया।

सफलता का शिखर

साल 2013 में कंगना रनौत की सबसे बड़ी फिल्म ‘क्वीन’ आई। इस फिल्म से कंगना को बॉलीवुड की ‘क्वीन’ का दर्जा मिला था। अपने 20 साल के फिल्मी करियर में कंगना रनौत ने 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड समेत कई पुरस्कार जीते। इसके अलावा कंगना को भारत सरकार द्वारा चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *