दिव्य सुदर्शन चक्र स्थापना की निकाली कलश यात्रा

भांडेर| नगर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब जन-जन के सेवक भारत माँ के लाल के मार्गदर्शन में चांदला धाम चन्देरा तथा देवी शक्ति माँ के सानिध्य में दिव्य सुदर्शन चक्र की स्थापना हेतु भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। चारों ओर जयकारों, शंखनाद और भक्ति संगीत की गूंज सुनाई देती रही, जिससे नगरवासियों में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। यह भव्य कलश यात्रा नगर की प्रसिद्ध धामिन की बगिया से प्रारंभ हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे नजर आए। विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी ने इस यात्रा को और भी आकर्षक बना दिया। सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर अनुशासित पंक्तियों में आगे बढ़ रही थीं। उनके मुख से निकले भजन और देवी-देवताओं के जयघोष वातावरण को भक्तिरस से भर रहे थे। कलश यात्रा धामिन की बगिया से चलकर पटेल चौराहा, तहसील के सामने, राजमाता चौराहा, लहार रोड, पानी की टंकी, खटिकयाना मोहल्ला, से निकाली।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *