शेखपुरा के सदर प्रखंड स्थित कारे गांव में शुक्रवार को प्राचीन शिव पार्वती मंदिर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 351 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने अपने सिर पर कलश लेकर पूरे गांव की परिक्रमा की। गांव में 48 घंटे के रामधुन अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है। यह कीर्तन महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्राचीन शिव पार्वती मंदिर में आयोजित होगा। श्रद्धालु झंडा-पताका और ढोल-बाजे के साथ नाचते-गाते शामिल हुए इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु झंडा-पताका और ढोल-बाजे के साथ नाचते-गाते शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने गगनभेदी जयकारे भी लगाए, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। ”ऐसे आयोजनों से गांव में भाईचारा और प्रेम की बनी रहती है भावना” शोभायात्रा आयोजन समिति के सदस्य सनोज पासवान ने बताया कि ऐसे आयोजनों से गांव में भाईचारा और प्रेम की भावना बनी रहती है। इसमें सभी समुदायों के लोग शामिल हुए। पंचायत की मुखिया प्रियंका कुमारी ने भी कहा कि ऐसे आयोजन आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। इस आयोजन में सनोज पासवान, पंचायत मुखिया प्रियंका कुमारी, वरुण यादव, सुजीत पासवान, परशुराम पासवान, काला यादव, मनीष ठाकुर, सूबे लाल यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। शेखपुरा के सदर प्रखंड स्थित कारे गांव में शुक्रवार को प्राचीन शिव पार्वती मंदिर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 351 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने अपने सिर पर कलश लेकर पूरे गांव की परिक्रमा की। गांव में 48 घंटे के रामधुन अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है। यह कीर्तन महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्राचीन शिव पार्वती मंदिर में आयोजित होगा। श्रद्धालु झंडा-पताका और ढोल-बाजे के साथ नाचते-गाते शामिल हुए इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु झंडा-पताका और ढोल-बाजे के साथ नाचते-गाते शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने गगनभेदी जयकारे भी लगाए, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। ”ऐसे आयोजनों से गांव में भाईचारा और प्रेम की बनी रहती है भावना” शोभायात्रा आयोजन समिति के सदस्य सनोज पासवान ने बताया कि ऐसे आयोजनों से गांव में भाईचारा और प्रेम की भावना बनी रहती है। इसमें सभी समुदायों के लोग शामिल हुए। पंचायत की मुखिया प्रियंका कुमारी ने भी कहा कि ऐसे आयोजन आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। इस आयोजन में सनोज पासवान, पंचायत मुखिया प्रियंका कुमारी, वरुण यादव, सुजीत पासवान, परशुराम पासवान, काला यादव, मनीष ठाकुर, सूबे लाल यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।


