कालापीपल| प्राचीन काकड़ खेड़ा हनुमान मंदिर में मौनी अमावस्या पर भंडारे का आयोजन हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर जय बजरंगबली के जयघोष से गूंजता रहा। भंडारे में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज़ से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने प्रसादी ग्रहण की। मान्यता है कि यह मंदिर आस्था और चमत्कारों का केंद्र है। कहा जाता है कि यहां नियमित दर्शन करने से भक्तों के संकट दूर होते हैं। मनोकामनाएं पूरी होती हैं।


