बालोद| ग्राम बघमरा मंे दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता हुआ। फाइनल मुकाबला में मतवारी (दुर्ग) टीम ने भोथली को 13 अंक से हराकर चैंपियनशिप का खिताब जीता। मतवारी टीम ने 25 और भोथली ने 12 अंक हासिल किया। तीसरा स्थान ओड़ारसकरी, चौथा स्थान भाटापारा की टीम ने प्राप्त किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरुप 7 हजार, उपविजेता को 5 हजार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्पर्धा में 22 टीम शामिल हुए।


