पलवल में राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री खेल कप मुकाबले कल से:नेताजी स्टेडियम में कबड्डी-खो-खो के मैच होंगे; डीसी बोले- 1096 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

पलवल में राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री खेल कप मुकाबले कल से:नेताजी स्टेडियम में कबड्डी-खो-खो के मैच होंगे; डीसी बोले- 1096 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

पलवल में राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री खेल कप प्रतियोगिता का आयोजन 9 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह प्रतियोगिता 11 फरवरी तक नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। इसमें कबड्डी और खो-खो खेलों के सीनियर वर्ग के लड़के और लड़कियों के मुकाबले होंगे। यह जानकारी DC डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने दी। डॉ. वशिष्ठ ने बताया कि इन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश भर से कुल 1096 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें 598 लड़के और 498 लड़कियां शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, दूधौला में की गई है, ताकि उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके। खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिताएं राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करना और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। ऐसे आयोजन युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाते हैं और उन्हें अनुशासन, टीम भावना तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करते हैं। खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री कप के माध्यम से खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। ये प्रतियोगिताएं न केवल खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाती हैं, बल्कि भविष्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन में भी अहम भूमिका निभाती हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *