भोजपुरी फिल्म जगत के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच हाई प्रोफाइल तलाक मामला चल रहा है। आज एक बार फिर ये मामला चर्चा में आ गया, जब आरा सिविल कोर्ट स्थित कुटुंब न्यायालय में ज्योति सिंह की पेशी हुई। वहीं, पवन सिंह तबियत खराब होने के कारण कोर्ट नहीं पहुंचे। जज के सामने आज ज्योति सिंह ने कहा है कि वो अपने पति के साथ रहना चाहती है। तलाक से जुड़े इस मामले में कोर्ट में रिकॉन्सिलिएशन यानी सुलह की प्रक्रिया जारी है, ताकि दोनों पक्ष आपसी मतभेद को खत्म कर किसी समझौते पर मामला पहुंच सकें। हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह मामला अभी और लंबा खींचने के संकेत दे रहा है। आज ज्योति सिंह हरी साड़ी पहने और मांग में सिंदूर लगाकर आरा सिविल कोर्ट पहुंचीं, जिसे लेकर कोर्ट परिसर में चर्चा का माहौल बना रहा। पवन सिंह की तबीयत खराब होने के कारण वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके। पवन सिंह के साथ रहना चाहती है ज्योति कोर्ट पहुंचते ही ज्योति सिंह ने जज के सामने अपनी दलीलें स्पष्ट रूप से रखीं और पति की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि वह तलाक की अर्जी से सहमत नहीं हैं और इस मामले में आगे भी कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। ज्योति सिंह अपने पति पवन सिंह के साथ रहना चाहती है। बता दें कि पवन सिंह ने आरा सिविल कोर्ट के कुटुंब न्यायालय में पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता पवन सिंह के निजी जीवन से जुड़ा यह विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब सबकी निगाहें अदालत की अगली कार्यवाही पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि दोनों के बीच सुलह होती है या यह मामला लंबी कानूनी प्रक्रिया की ओर आगे बढ़ता है। भोजपुरी फिल्म जगत के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच हाई प्रोफाइल तलाक मामला चल रहा है। आज एक बार फिर ये मामला चर्चा में आ गया, जब आरा सिविल कोर्ट स्थित कुटुंब न्यायालय में ज्योति सिंह की पेशी हुई। वहीं, पवन सिंह तबियत खराब होने के कारण कोर्ट नहीं पहुंचे। जज के सामने आज ज्योति सिंह ने कहा है कि वो अपने पति के साथ रहना चाहती है। तलाक से जुड़े इस मामले में कोर्ट में रिकॉन्सिलिएशन यानी सुलह की प्रक्रिया जारी है, ताकि दोनों पक्ष आपसी मतभेद को खत्म कर किसी समझौते पर मामला पहुंच सकें। हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह मामला अभी और लंबा खींचने के संकेत दे रहा है। आज ज्योति सिंह हरी साड़ी पहने और मांग में सिंदूर लगाकर आरा सिविल कोर्ट पहुंचीं, जिसे लेकर कोर्ट परिसर में चर्चा का माहौल बना रहा। पवन सिंह की तबीयत खराब होने के कारण वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके। पवन सिंह के साथ रहना चाहती है ज्योति कोर्ट पहुंचते ही ज्योति सिंह ने जज के सामने अपनी दलीलें स्पष्ट रूप से रखीं और पति की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि वह तलाक की अर्जी से सहमत नहीं हैं और इस मामले में आगे भी कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। ज्योति सिंह अपने पति पवन सिंह के साथ रहना चाहती है। बता दें कि पवन सिंह ने आरा सिविल कोर्ट के कुटुंब न्यायालय में पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता पवन सिंह के निजी जीवन से जुड़ा यह विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब सबकी निगाहें अदालत की अगली कार्यवाही पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि दोनों के बीच सुलह होती है या यह मामला लंबी कानूनी प्रक्रिया की ओर आगे बढ़ता है।


