ज्योति ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई:फोटो शेयर कर लिखा- Happy Anniversary; मैरून साड़ी में पावर स्टार की बाहों में मुस्कुराती नजर आईं

ज्योति ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई:फोटो शेयर कर लिखा- Happy Anniversary; मैरून साड़ी में पावर स्टार की बाहों में मुस्कुराती नजर आईं

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योती सिंह के बीच चल रहे तलाक विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक नया मोड़ देखने को मिला है। ज्योति सिंह ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के साथ पुरानी तस्वीर साझा कर उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी है। ज्योति सिंह की ओर से शेयर की गई तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। फोटो में ज्योति सिंह मैरून रंग की साड़ी पहने, मांग में सिंदूर लगाए हुए पवन सिंह की बाहों में मुस्कराती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने ‘Happy Anniversary’ लिखकर पवन सिंह को बधाई दी है। ज्योति सिंह ने पोस्ट किया था- मैंने दिल को दिल में ही रहने दिया इससे पहले भी ज्योति सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, I’m proud of myself… मैंने दिल को दिल में ही रहने दिया, बाजार नहीं बनाया।’ इस पोस्ट को भी लोगों ने उनके निजी जीवन से जोड़कर देखा था।

2018 में पवन सिंह ने की दूसरी शादी पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। लेकिन शादी के एक साल बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद 2018 में पवन सिंह ने बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। हालांकि, शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। ज्योति सिंह ने पवन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल की, लेकिन कोर्ट में काउंसिलिंग के दौरान दोनों एक साथ रहने को सहमत हो गए। इसके बाद कई तस्वीरें पवन सिंह और ज्योति सिंह की सामने आई। लोकसभा चुनाव में पति के लिए किया था प्रचार 2024 के लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। ज्योति सिंह ने अपने पति पवन सिंह के चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। चुनाव में पवन सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योती सिंह के बीच चल रहे तलाक विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक नया मोड़ देखने को मिला है। ज्योति सिंह ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के साथ पुरानी तस्वीर साझा कर उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी है। ज्योति सिंह की ओर से शेयर की गई तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। फोटो में ज्योति सिंह मैरून रंग की साड़ी पहने, मांग में सिंदूर लगाए हुए पवन सिंह की बाहों में मुस्कराती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने ‘Happy Anniversary’ लिखकर पवन सिंह को बधाई दी है। ज्योति सिंह ने पोस्ट किया था- मैंने दिल को दिल में ही रहने दिया इससे पहले भी ज्योति सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था, I’m proud of myself… मैंने दिल को दिल में ही रहने दिया, बाजार नहीं बनाया।’ इस पोस्ट को भी लोगों ने उनके निजी जीवन से जोड़कर देखा था।

2018 में पवन सिंह ने की दूसरी शादी पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। लेकिन शादी के एक साल बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद 2018 में पवन सिंह ने बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। हालांकि, शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। ज्योति सिंह ने पवन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल की, लेकिन कोर्ट में काउंसिलिंग के दौरान दोनों एक साथ रहने को सहमत हो गए। इसके बाद कई तस्वीरें पवन सिंह और ज्योति सिंह की सामने आई। लोकसभा चुनाव में पति के लिए किया था प्रचार 2024 के लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। ज्योति सिंह ने अपने पति पवन सिंह के चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। चुनाव में पवन सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *