ज्येष्ठा मैत्रयी होगी सवाईमाधोपुर की नई एसपी:एसपी अनिल कुमार बेनीवाल का हुआ जयपुर तबादला, ज्येष्ठा को बांसवाड़ा से सवाईमाधोपुर लगाया

ज्येष्ठा मैत्रयी होगी सवाईमाधोपुर की नई एसपी:एसपी अनिल कुमार बेनीवाल का हुआ जयपुर तबादला, ज्येष्ठा को बांसवाड़ा से सवाईमाधोपुर लगाया

राज्य सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से गुरुवार शाम को एक आईपीएस की तबादला सूची जारी की गई। जिसके बाद जिला पुलिस बेड़े में बदलाव दिखाई देगा। 2018 बैंच आईपीएस ज्येष्ठा होगी सवाई माधोपुर एसपी राज्य सरकार की ओर से तबादला सूची में सवाई माधोपुर एसपी अनिल कुमार बेनीवाल का भी तबादला हुआ है। अनिल कुमार को सवाई माधोपुर से पांचवी बटालियन आरएसी जयपुर का कमांडेंट बनाया गया है। उनकी जगह हाल ही में बांसवाड़ा एसपी के पद पर तबादला हुई ज्येष्ठा मैत्रयी को सवाई माधोपुर एसपी लगाया गया है। ज्येष्ठा को 19 मार्च को बांसवाड़ा जिले की एसपी बनाया गया था। ज्येष्ठा 2018 बैंच की आईपीएस अधिकारी हैं। जिन्होंने पहली बार में यूपीएससी एग्जाम क्लीयर किया था। ज्येष्ठा मैत्रयी मूल रूप से मध्य प्रदेश के गुना जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता गिरीश चंद्र आर्य एमपी इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में कार्यरत है और मां मंजू गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गुना में प्रिंसिपल के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहीं हैं। उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस बेड़े की कमान फिर से महिला अधिकारी के हाथ में होगी। ज्येष्ठा एक तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी के रूप में जानी जाती है। जो ज्ञान, संवेदनशीलता और सेवा की भावना से भरी एक सख्त पुलिस अधिकारी हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों युवाओं के एक मार्गदर्शक और प्रेरक भी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *