‘हार-जीत की चिंता किए बिना बस खेलें’-DM:शिवहर बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन , खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

‘हार-जीत की चिंता किए बिना बस खेलें’-DM:शिवहर बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन , खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

शिवहर में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को गांधीनगर भवन में शिवहर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025-26 का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी (डीएम) प्रतिभा रानी ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर जिला पदाधिकारी मेधावी, जिला योजना पदाधिकारी सह ओएसडी संदीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल और जिला खेल पदाधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीएम प्रतिभा रानी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डीएम ने खिलाड़ियों को खेल के नियमों, अनुशासन और खेल भावना के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही खेल सुविधाओं की जानकारी भी दी। बच्चों में एकाग्रता और टीमवर्क की भावना विकसित होती डीएम ने आगे कहा कि नियमित खेल गतिविधियों से बच्चों में एकाग्रता, फुर्ती, आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना विकसित होती है। इससे वे स्वस्थ रहने के साथ-साथ खेल को करियर के रूप में अपनाने के अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बैडमिंटन को एक उत्कृष्ट व्यायाम बताते हुए कहा कि यह बच्चों को सक्रिय रखता है और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। उन्होंने खिलाड़ियों से हार-जीत की चिंता किए बिना पूरे मनोयोग और खेल भावना के साथ खेलने की अपील की। डीएम ने जोर देकर कहा कि खेल में भागीदारी ही सबसे बड़ी जीत होती है, और यही सोच भविष्य में सफलता का आधार बनती है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस चैंपियनशिप के दौरान विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। शिवहर में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को गांधीनगर भवन में शिवहर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025-26 का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी (डीएम) प्रतिभा रानी ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर जिला पदाधिकारी मेधावी, जिला योजना पदाधिकारी सह ओएसडी संदीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल और जिला खेल पदाधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीएम प्रतिभा रानी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डीएम ने खिलाड़ियों को खेल के नियमों, अनुशासन और खेल भावना के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही खेल सुविधाओं की जानकारी भी दी। बच्चों में एकाग्रता और टीमवर्क की भावना विकसित होती डीएम ने आगे कहा कि नियमित खेल गतिविधियों से बच्चों में एकाग्रता, फुर्ती, आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना विकसित होती है। इससे वे स्वस्थ रहने के साथ-साथ खेल को करियर के रूप में अपनाने के अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बैडमिंटन को एक उत्कृष्ट व्यायाम बताते हुए कहा कि यह बच्चों को सक्रिय रखता है और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। उन्होंने खिलाड़ियों से हार-जीत की चिंता किए बिना पूरे मनोयोग और खेल भावना के साथ खेलने की अपील की। डीएम ने जोर देकर कहा कि खेल में भागीदारी ही सबसे बड़ी जीत होती है, और यही सोच भविष्य में सफलता का आधार बनती है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस चैंपियनशिप के दौरान विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *