IIT कानपुर में शनिवार को जूनियर टेक्नीशियन युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। साथ में काम करने वाली युवती ने रूम में शव को फंदे से लटकता देख IIT मैनेजमेंट और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कल्याणपुर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान एक डायरी कमरे से मिली है। डायरी में अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी कुछ लिखा है। सगाई से पहले युवती ने जान दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसके साथ ही परिजनों को सूचना देने के बाद शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया। प्रेम प्रसंग को लेकर जांच में जुटी पुलिस
मूल रूप से झारखंड जादूगोड़ा निवासी अंजू कुमारी (26) पुत्री राज नंदन रविदास IIT में जूनियर टेक्नीशियन पद पर तैनात थी। तीन साल से वह कार्यरत थी। रोज की तरह वह शुक्रवार देर शाम ऑफिस से कैंपस में बने रूम नंबर-102 में चली गई थी। देर रात को ही उन्होंने अपने दुप्पटे से पंखे के सहारे लटक कर फांसी लगा ली। सुबह जब ऑफिस जाने के लिए साथी युवती आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई आहट ना आने तो अनहोनी की आशंका हुई। इस पर युवती ने IIT मैनेजमेंट को जानकारी दी। IIT के अफसर मौके पर पहुंचे और खिड़की से झांक कर देखा तो पंखे के सहारे शव फंदे से लटक रहा था। सूचना मिलते कल्याणपुर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची। युवती की कुछ दिन बाद होनी थी सगाई
एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से नीचे उतारा। पुलिस और फोरेंसिक टीम पूरे कमरे की जांच में जुटी हैं। एडीसीपी वेस्ट ने बताया कि जांच के दौरान रूम से एक डायरी मिली है। युवती ने डायरी में अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी कुछ लिखा है। डायरी पढ़ने के बाद पता चला कि युवती की कुछ दिन बाद सगाई होनी थी। सुसाइड के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है। IIT कानपुर में शनिवार को जूनियर टेक्नीशियन युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। साथ में काम करने वाली युवती ने रूम में शव को फंदे से लटकता देख IIT मैनेजमेंट और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कल्याणपुर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान एक डायरी कमरे से मिली है। डायरी में अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी कुछ लिखा है। सगाई से पहले युवती ने जान दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसके साथ ही परिजनों को सूचना देने के बाद शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया। प्रेम प्रसंग को लेकर जांच में जुटी पुलिस
मूल रूप से झारखंड जादूगोड़ा निवासी अंजू कुमारी (26) पुत्री राज नंदन रविदास IIT में जूनियर टेक्नीशियन पद पर तैनात थी। तीन साल से वह कार्यरत थी। रोज की तरह वह शुक्रवार देर शाम ऑफिस से कैंपस में बने रूम नंबर-102 में चली गई थी। देर रात को ही उन्होंने अपने दुप्पटे से पंखे के सहारे लटक कर फांसी लगा ली। सुबह जब ऑफिस जाने के लिए साथी युवती आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई आहट ना आने तो अनहोनी की आशंका हुई। इस पर युवती ने IIT मैनेजमेंट को जानकारी दी। IIT के अफसर मौके पर पहुंचे और खिड़की से झांक कर देखा तो पंखे के सहारे शव फंदे से लटक रहा था। सूचना मिलते कल्याणपुर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची। युवती की कुछ दिन बाद होनी थी सगाई
एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से नीचे उतारा। पुलिस और फोरेंसिक टीम पूरे कमरे की जांच में जुटी हैं। एडीसीपी वेस्ट ने बताया कि जांच के दौरान रूम से एक डायरी मिली है। युवती ने डायरी में अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी कुछ लिखा है। डायरी पढ़ने के बाद पता चला कि युवती की कुछ दिन बाद सगाई होनी थी। सुसाइड के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।