Gewan Island: कतर की भीषण गर्मी में जहां लोग दिन में घरों और मॉल में बंद रहने को मजबूर होते हैं, वहीं राजधानी दोहा के पास बना गेवॉन आइलैंड (Gewan Island) अब खुली हवा में ठंडी सैर का मौका दे रहा है। यहां 450 मीटर लंबा ‘क्रिस्टल वॉक’ नाम का रास्ता तैयार किया गया है जिसे एसी वाला जंगल भी कहा जा रहा है।
यह खुले में होते हुए भी एयर कंडीशनिंग से ठंडा रखा जाता है। इस वॉकवे के ऊपर पेड़ों जैसी कृत्रिम छतरी बनाई गई है। यहां भीषण गर्मी में भी सालभर तापमान 21-23 डिग्री सेल्सियस रखा जाता है। यह परियोजना गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड में सबसे बड़े आउटडोर एयर-कंडीशन्ड मॉल और सबसे बड़े इंटरैक्टिव लाइट कैनोपी के रूप में दर्ज हो चुकी है।
क्या है इसकी खासियत?
- 10 टन क्रिस्टल से सजी कृत्रिम शाखाएं
- सोलर पैनल से बनती है बिजली
- फर्श में 180 रोशनी वाले क्रिस्टल पैनल
- रेगिस्तान, समुद्र और जंगल थीम पर डिजाइन
गर्मी के मौसम में पर्यटन को बढ़ावा
गेवॉन आइलैंड (Gewan Island) पहले एक निर्माण स्थल था जिसे अब रिहायशी इलाके, होटल और मनोरंजन क्षेत्र में बदला गया है। यहां रेस्तरां, कैफे, वॉटर टैक्सी और पांच सितारा होटल परियोजना भी विकसित की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल दोहा में गर्मियों के पर्यटन को बढ़ावा दे सकती है।



QATAR: WHERE EVEN THE OUTDOORS HAS AIR CONDITIONING