पेंच टाइगर रिजर्व में चार शावकों के साथ दिखी जुगनी:पर्यटकों के सामने वन मार्ग पर आया बाघों का कुनबा; सफारी के दौरान बनाया VIDEO

पेंच टाइगर रिजर्व में चार शावकों के साथ दिखी जुगनी:पर्यटकों के सामने वन मार्ग पर आया बाघों का कुनबा; सफारी के दौरान बनाया VIDEO

विश्व प्रसिद्ध पेंच टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला। रिजर्व की प्रसिद्ध ‘जुगनी’ बाघिन अपने चार शावकों के साथ खुले वन मार्ग पर चहलकदमी करती नजर आई। पर्यटकों की जिप्सी के सामने से गुजरते बाघों के इस कुनबे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसने वन्यजीव प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सफारी के दौरान कच्ची सड़क पर दिखा दुर्लभ नजारा पेंच नेशनल पार्क में बाघों के दीदार के लिए पहुंचे देश-विदेश के पर्यटकों का अनुभव उस समय यादगार बन गया जब उनकी जिप्सी एक कच्चे मार्ग से गुजर रही थी। तभी अचानक जुगनी बाघिन अपने चारों शावकों के साथ झाड़ियों से निकलकर सड़क पार करने लगी। शावकों को अपनी मां के पीछे निडर होकर चलते देख पर्यटक उत्साहित हो उठे और उन्होंने इस पल को अपने कैमरों में कैद कर लिया। ‘द जंगल बुक’ की प्रेरणा स्थली है पेंच सिवनी और छिंदवाड़ा जिलों में फैला पेंच टाइगर रिजर्व रुडयार्ड किपलिंग की कालजयी कृति ‘द जंगल बुक’ की प्रेरणा स्थली माना जाता है। वर्ष 1975 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा पाने वाले इस रिजर्व का नाम यहां से बहने वाली पेंच नदी पर रखा गया है। यह पार्क न केवल बाघों बल्कि तेंदुओं, भालू, जंगली कुत्तों और पक्षियों की 250 से अधिक प्रजातियों के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है। वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन का प्रमुख केंद्र पेंच टाइगर रिजर्व में अक्टूबर से जून तक का समय पर्यटन के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है, जहां जीप और हाथी सफारी के माध्यम से वन्यजीवों को करीब से देखा जा सकता है। जुगनी बाघिन और उसके चार शावकों की इस सक्रियता को पार्क प्रबंधन वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक संकेत मान रहा है। शावकों की बढ़ती संख्या से रिजर्व में बाघों का कुनबा और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *