भरतपुर में हाइवे पर मौत का सफर: बस-ट्रेलर टक्कर में 4 की गई जान

भरतपुर में हाइवे पर मौत का सफर: बस-ट्रेलर टक्कर में 4 की गई जान

भरतपुर जिले में आगरा–जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर(Agra-Jaipur Highway ) गुरुवार अलसुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे(Road Accident) ने कई परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। सेवर(Sevar) थाना क्षेत्र में लुधावई पुलिया(Ludhavai Puliya) के पास कासगंज से जयपुर जा रही एक स्लीपर बस बीच हाइवे पर खड़े एक खराब ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।इस भयावह दुर्घटना में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *