मुरैना| पत्रकार राकेश शर्मा के छोटे भाई शिक्षक रविंद्र शर्मा का अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार बड़ोखर मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम यात्रा में जनप्रतिनिधि, नेता, पत्रकार, शिक्षक, व्यापारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए ।


