गयाजी में पत्रकार की पिटाई, बाइक लेकर भागे बदमाश:घायल बोला- सवाल पूछने पर ठेकेदार ने बदमाशों को बुलाकर पिटवाया

गयाजी में पत्रकार की पिटाई, बाइक लेकर भागे बदमाश:घायल बोला- सवाल पूछने पर ठेकेदार ने बदमाशों को बुलाकर पिटवाया

गयाजी में एक स्वतंत्र पत्रकार को निर्माणाधीन ओवरब्रिज की खामियों को उजागर करना महंगा पड़ गया। ठेकेदार पर पत्रकार की पिटाई का आरोप है। घटना गुरारू प्रखण्ड के पास की ओवर बिरज है। पत्रकार दिलीप कुमार इस वक्त मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दिलीप कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज पर बेतरतीब तरीके से लगाए गए बैरियर को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया ले रहे थे। पुल के बीच में सरिया वेल्डिंग कर बैरियर बना दिया गया है, लेकिन पुल के दोनों छोर पर कोई रोक-टोक नहीं है। नतीजा गाड़ी सीधे पुल पर चढ़ जाती हैं और बीच में आकर फंस जाती हैं। इसी अव्यवस्था को लेकर दिलीप आम लोगों से बात कर रहे थे। दिलीप का आरोप है कि इसी दौरान पुल निर्माण से जुड़े ठेकेदार का मुंशी मौके पर पहुंचा। पहले बहस हुई और माहौल गर्म हुआ। फिर कुछ ही देर में 10 से 15 लड़कों को बुला लिया गया। इसके बाद जो हुआ, वह चौंकाने वाला था। सभी ने मिलकर दिलीप की जमकर पिटाई कर दी। लाठी-डंडे से हमला किया गया। दिलीप लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। आरोपियों पर बाइक लूटने का आरोप स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से उन्हें आनन-फानन में मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान हैं। हाथ की अंगुलियां भी टूट गई है। यही नहीं दिलीप की बाइक भी आरोपियों ने लूट ली। पीड़ित का आरोप है कि मुंशी और उसके गुर्गों ने सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि शिकायत करने पहुंचे परिजनों के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। दिलीप ने बताया कि जब उन्होंने गुरारू थाना को सूचना दी, तो वहां से कह दिया गया कि घटना कोंच थाना क्षेत्र की है। कोंच पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन अब तक न कोई संपर्क नहीं हुआ और न ही फर्द बयान लिया गया। कोंच थानाध्यक्ष का कहना है कि न तो उन्हें कोई सूचना दी गई है और न ही कोई आवेदन दिया गया है। गयाजी में एक स्वतंत्र पत्रकार को निर्माणाधीन ओवरब्रिज की खामियों को उजागर करना महंगा पड़ गया। ठेकेदार पर पत्रकार की पिटाई का आरोप है। घटना गुरारू प्रखण्ड के पास की ओवर बिरज है। पत्रकार दिलीप कुमार इस वक्त मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दिलीप कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज पर बेतरतीब तरीके से लगाए गए बैरियर को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया ले रहे थे। पुल के बीच में सरिया वेल्डिंग कर बैरियर बना दिया गया है, लेकिन पुल के दोनों छोर पर कोई रोक-टोक नहीं है। नतीजा गाड़ी सीधे पुल पर चढ़ जाती हैं और बीच में आकर फंस जाती हैं। इसी अव्यवस्था को लेकर दिलीप आम लोगों से बात कर रहे थे। दिलीप का आरोप है कि इसी दौरान पुल निर्माण से जुड़े ठेकेदार का मुंशी मौके पर पहुंचा। पहले बहस हुई और माहौल गर्म हुआ। फिर कुछ ही देर में 10 से 15 लड़कों को बुला लिया गया। इसके बाद जो हुआ, वह चौंकाने वाला था। सभी ने मिलकर दिलीप की जमकर पिटाई कर दी। लाठी-डंडे से हमला किया गया। दिलीप लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। आरोपियों पर बाइक लूटने का आरोप स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से उन्हें आनन-फानन में मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान हैं। हाथ की अंगुलियां भी टूट गई है। यही नहीं दिलीप की बाइक भी आरोपियों ने लूट ली। पीड़ित का आरोप है कि मुंशी और उसके गुर्गों ने सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि शिकायत करने पहुंचे परिजनों के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। दिलीप ने बताया कि जब उन्होंने गुरारू थाना को सूचना दी, तो वहां से कह दिया गया कि घटना कोंच थाना क्षेत्र की है। कोंच पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन अब तक न कोई संपर्क नहीं हुआ और न ही फर्द बयान लिया गया। कोंच थानाध्यक्ष का कहना है कि न तो उन्हें कोई सूचना दी गई है और न ही कोई आवेदन दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *