Jodhpur: अचानक जोधपुर एयरपोर्ट पर उतरे दर्जनभर से अधिक चार्टर विमान, बिजनेसमैन गौतम अडाणी भी पहुंचे, जानें पूरा मामला

Jodhpur: अचानक जोधपुर एयरपोर्ट पर उतरे दर्जनभर से अधिक चार्टर विमान, बिजनेसमैन गौतम अडाणी भी पहुंचे, जानें पूरा मामला

जोधपुर। मारवाड़ की शाही परंपराओं और भव्य विरासत के बीच शहर में इन दिनों डेस्टिनेशन वेडिंग का आयोजन हो रहा है। आगामी दो से तीन दिनों तक शहर में देसी-विदेशी उद्योगपतियों और नामी सेलेब्रिटी कलाकारों का जमावड़ा लगा रहेगा।गुरुवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर दर्जनभर से अधिक चार्टर विमान और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पहुंचीं।

अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को कस्टम इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर जोधपुर में लैंड करने की अनुमति दी गई। गुरुवार को उद्योगपति गौतम अडाणी निजी रिसोर्ट में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वे चार्टर विमान से यहां पहुंचे और सीधे समारोह स्थल के लिए रवाना हो गए।

विशेष चार्टर विमान से पहुंच रहे बाराती

उम्मेद भवन पैलेस, बालसमंद पैलेस और मेहरानगढ़ किले में आयोजित डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दूल्हा-दुल्हन सहित बाराती विशेष चार्टर विमानों से जोधपुर पहुंचे हैं। यह शाही विवाह मशहूर इंडो-अमेरिकन बिजनेस एक्सपर्ट निकेश अरोड़ा की बेटी आयशा अरोड़ा का है। आयशा बिजनेसमैन जैक ह्यूजेस के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी।

मारवाड़ी परंपरा

उम्मेद भवन पैलेस में आयोजित विवाह कार्यक्रम से पहले शहर के एक सैलून की ओर से बारातियों को मारवाड़ी परंपरा के अनुसार मेहंदी लगाई जा रही है, जिससे स्थानीय संस्कृति की झलक शाही अंदाज में नजर आ रही है। शुक्रवार को मेहरानगढ़ फोर्ट में शाही अंदाज में संगीत समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के कलाकार प्रस्तुति देंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *