जोधपुर एसोसिएशन ने मनाया होली, गणगौर मिलन समारोह

जोधपुर एसोसिएशन ने मनाया होली, गणगौर मिलन समारोह

अहमदाबाद. जोधपुर एसोसियेशन अहमदाबाद ने होली महोत्सव और राजस्थान का ख़ास त्योहार गणगौर का आयोजन किया, जिसमें रंगों की खुशियों और सांस्कृतिक उत्साह का अद्भुत मेल देखा गया। इस अवसर पर गवर-ईसर की पूजा अर्चना से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए भिन्न भिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बेस्ट गवर-ईसर की जोड़ी, बच्चों के लिए बेस्ट गेट-अप और होली के उपलक्ष्य में लिखे बेस्ट स्लोगन शामिल थे। प्रवीण लोढ़ा, मधु मेहता व शिखा सिंघवी ने विजेताओं का चयन कर पुरस्कार दिए।
राजस्थान के हास्य कलाकार अंकित ने अपनी प्रस्तुति से हंसाया। राजस्थान के प्रसिद्ध घूमर नृत्य पर महिलाओं ने आनंदपूर्वक भाग लिया। अध्यक्ष प्रदीप लोढ़ा ने कहा एसोसिएशन का यह होली के त्यौहार व गणगौर उत्सव का आयोजन आपसी प्रेम और सौहार्द का सटीक उदाहरण है। समारोह में सचिव यौवन मेहता, कोषाध्यक्ष लोकेश मेहता, सह सचिव अमित भण्डारी के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *