Jobs: राज्य के छात्रों के लिए गुड न्यूज, इस बड़ी कंपनी में इंटर्नशिप करने का मौका, मिलेगी पक्की नौकरी, सैलेरी भी बढ़िया

Jobs: राज्य के छात्रों के लिए गुड न्यूज, इस बड़ी कंपनी में इंटर्नशिप करने का मौका, मिलेगी पक्की नौकरी, सैलेरी भी बढ़िया

Campus Placement 2026: लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) के छात्रों के लिए करियर बनाने का शानदार अवसर सामने आया है। विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल (CPC) ने साल 2026 बैच के विद्यार्थियों के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड में कैंपस प्लेसमेंट और इंटर्नशिप अभियान की शुरुआत की है। इस प्रोग्राम के तहत चयनित होने वाले छात्रों को न केवल सीखने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें आकर्षक स्टाइपेंड और नौकरी का ऑफर भी दिया जाएगा।

जियोलॉजी के छात्रों को मिलेगी प्राथमिकता

सीपीसी के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि यह अवसर खासतौर से एमएससी भूविज्ञान (Geology) लास्ट ईयर के स्टूडेंट्स के लिए है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। अल्ट्राटेक सीमेंट की ओर से सिलेक्शन प्रोसेस पूरा होने के बाद स्टूडेंट्स को तीन महीने की इंटर्नशिप पर रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें हर महीने 20 हजार रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

Jobs: इंटर्नशिप के बाद प्री प्लेसमेंट मिलेगा

  • प्री प्लेसमेंट ऑफर: तीन महीने की इंटर्नशिप और फाइनल असेसमेंट में सफल होने वाले छात्रों को ट्रेनी पद के लिए प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) दिया जाएगा।
  • ट्रेनी पीरियड: 12 महीने की ट्रेनी अवधि के दौरान 5.5 लाख रुपए प्रति वर्ष (CTC) का वेतन मिलेगा।
  • पक्की नौकरी: ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद कैंडिडेट्स को स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। इस दौरान उनका वेतन बढ़कर 6 लाख रुपए प्रति वर्ष हो जाएगा।

देश भर में कहीं भी हो सकते हैं अपॉइंट

ट्रेनी ड्यूरेशन पूरा होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की भारत में स्थित किसी भी सीमेंट निर्माण इकाई (Manufacturing Unit) में नियुक्त किया जा सकता है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसका लाभ उठाने के लिए 17 जनवरी, 2026 की सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल पोर्टल के जरिए पूरी की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *