Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य के आबकारी विभाग में इंस्पेक्टर बनने का मौका सामने आया है। Punjab Subordinate Services Selection Board (PSSSB) ने एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर के 197 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 6 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।
PSSSB Recruitment 2026: क्या है योग्यता?
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही 10वीं कक्षा में पंजाबी भाषा एक विषय के रूप में पढ़ी होना अनिवार्य है। पंजाब में सरकारी नौकरी के लिए यह शर्त सामान्य रूप से लागू होती है। इसके अलावा कंप्यूटर ज्ञान भी जरूरी है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 120 घंटे का कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आयु सीमा में मिलेगी छूट
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और पूर्व सैनिकों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले आयु सीमा संबंधी नियम ध्यान से पढ़ लेने चाहिए।
Latest Government Jobs: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन
भर्ती प्रक्रिया का मुख्य आधार लिखित परीक्षा होगी। यह परीक्षा MCQ प्रकार की होगी। प्रश्न सामान्य ज्ञान, गणित, तार्किक क्षमता, अंग्रेजी, पंजाबी भाषा और पंजाब के इतिहास एवं संस्कृति से जुड़े होंगे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग: 1000 रुपये
SC/BC/EWS: 250 रुपये
पूर्व सैनिक व आश्रित: 200 रुपये
दिव्यांग अभ्यर्थी: 500 रुपये
Jobs 2026: ऐसे कर सकेंगे आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां ‘Applications’ सेक्शन में जाकर एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती से संबंधित लिंक चुनें। नया रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही दर्ज करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।


